धौलछीना: सेराघाट के निकट जैगन नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा
भैंसियाछाना ब्लॉक के सेराघाट के निकट जैगन नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी को भेज दिया है। शुक्रवार को ग्रामीणों को नदी में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। शव दिखने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर धौलछीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।