धौलछीना: वन महोत्सव के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की हुई शुरुआत, कपड़खान में वन विभाग ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए
गणनाथ रेंज के कपड़खान में वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रौपे गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाम करीब 06 बजे आरओ पूरन चंद्र तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हम सबको पौधारोपण करना चाहिए।