झांसी: पुलिस ने दिगारा, कोछाभांवर, सुखनई नदी समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 458 लीटर कच्ची शराब की बरामद
Jhansi, Jhansi | Jan 10, 2025 अवैध शराब के उत्पादन बिक्री एवं तस्करी रोकने के दृष्टिगत जिलाधिकारी झाँसी व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत दिगारा फ्लाई ओवर के पास, कोछाभांवर, सुखनई नदी बड़ागांव समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई।