झांसी: समथर थाना क्षेत्र की गर्भवती महिला को गांव के दबंग ने मारी लात और की अश्लील हरकत, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Jan 10, 2025 झांसी के समथर थाना क्षेत्र की एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शुक्रवार समय करीब 1:30 बजे बताया कि वह 8 जनवरी की शाम 5:00 बजे घर पर थी, तभी मोहल्ला चोपड़ा बाजार निवासी एक आरोपी आया और अश्लील हरकत करने लगा,, उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा,, और पेट में लात मार दी। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।