झांसी: झांसी एसएसपी के निर्देशन में रक्सा थाना पुलिस ने डेली ब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग अभियान चलाया, वाहनों की की गई जांच
Jhansi, Jhansi | Jan 10, 2025 एसएसपी के निर्देश पर रक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली ब्रिज के नीचे डोंगरी चौकी इंचार्ज शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर गुजरने वाले सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई।चौकी इंचार्ज शिवकुमार सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों से नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।