जगदलपुर: कड़ी सुरक्षा के साये में बोर्ड परीक्षा, 14 थानों के 'वन टाइम लॉक' में कैद हुए 12वीं हिंदी के प्रश्न पत्र
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम पूरे कर लिए हैं। इसी कड़ी में नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष वर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल के मार्गदर्शन में जिले के सभी 91 परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्न पत्रों के वितरण किया