बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में वांछित तीन लोगों पर की कार्रवाई
जनपद बदायूँ के आसफपुर थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र की पुलिस चौकी आसफपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गांव आसफपुर निवासी राजकुमार पुत्र सिपाही लाल तथा रवि पुत्र महावीर का शांतिभंग की आशंका में चालान किया।