रहुई: रहुई में जेडीयू की एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन हुआ
Rahui, Nalanda | Oct 23, 2024 रहुई बाजार स्थित एक निजी मैरेज हॉल में बुधवार को 11बजे जेडीयू की एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार शामिल हुए। जबकि मंच का संचालन रहुई प्रखंड के अध्यक्ष राकेश मुखिया ने किया। इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र से आए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।