मेरठ: हस्तिनापुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जमानत पर छूटे आरोपी फिर से बनाने लगे तमंचे, ऑनलाइन होती थी सप्लाई
मेरठ में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हस्तिनापुर क्षेत्र के खिम्मीपुरा खोला जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। एसएसपी मेरठ के ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत स्वाट टीम (प्रथम) और थाना हस्तिनापुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में तीन आरोपी मौके से गिरफ्तार किए गए, जबकि एक फरार हो गया।