अंबाह: घासीराम के कुएं के पास सिंचाई पंप की डिलीवरी काटकर कुएं में डालने का आरोप; पुलिस से कार्रवाई की मांग
Ambah, Morena | Sep 27, 2026 भूमिया रोड क्षेत्र में सिंचाई पंप की डिलीवरी काटकर कुएं में डालने का मामला सामने आया है। वार्ड 15 निवासी ब्रजेश कुमार ओझा ने रविवार दोपहर थाना प्रभारी को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि घासीराम के कुएं के पास लगा उनका सिंचाई पंप 26 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने बंद कर दिया और डिलीवरी कुएं में डाल दी। पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है।