पुपरी: पुपरी के सिंगियाही गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्रीमद हनुमत ज्ञान महायज्ञ का समापन हुआ
पुपरी के सिंगियाही गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार की शाम 7 बजे तीन दिवसीय श्रीमद हनुमत ज्ञान महायज्ञ सम्पन्न हो गया। इस मौके पर पंडित संतोष पाठक द्वारा कथा सुनाई गई। वहीं सुंदरकांड पाठ, बजरंग बाण पाठ, हनुमान बाहुक पाठ आदि की पूर्णाहुति हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गया।