उन्नाव: उन्नाव के गदनखेड़ा अंडरपास के पास यातायात सीओ ने चलाया बसों की सघन चेकिंग अभियान, दस्तावेजों की हुई जांच
Unnao, Unnao | Sep 30, 2026 उन्नाव से बड़ी खबर है। जहां पर उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने कोतवाली सदर क्षेत्र के गदनखेड़ा अंडरपास पर बसों की सघन चेकिंग की।