राजगढ़: राजगढ़: कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने की नगरीय निकायों की समीक्षा
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में दोपहर 1:00 बजे करीब समस्त नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने सार्थक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं।