भूपालसागर: आकोला पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहनों पर चढ़ी अवैध ब्लैक फिल्म उतरवाई, नियम तोड़ने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई
हेमंत कुमार खटीक ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के बाद आकोला थाना पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। पुलिस टीम ने मुरला चौराहा, मुख्य बस स्टैंड और अन्य प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान कई चार पहिया वाहनों पर नियमों के विरुद्ध लगी ब्लैक फिल्म पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही अवैध फिल्म उतरवाई और वाहन चालकों क