मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में हाईवे के अंडरपास के नीचे जुआ खेलते 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 5,160 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद
झांसी के मऊरानीपुर में पुलिस ने हाईवे के पास अंडरपास के नीचे जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,160 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं, एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।