हाथरस: होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
जनपद हाथरस के कलेक्ट्रेट सभागार मे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा के अंतर्गत 25 व 26 एवं 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को सकुशल स्पष्ट एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।