🌹 राठौर समाज की द्वितीय मासिक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न 🌹
आज नगर दिबियापुर में राठौर समाज की द्वितीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी का मार्गदर्शन किया तथा समाज के हित एवं उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में प्रस्तुत सुझावों का सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया और समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सभी सम्मानित बुजुर्गों, पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों का हार्दिक आभार, जिनकी उपस्थिति और सहयोग से बैठक सफल रही। 🙏
एकता, संस्कार और संगठन ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।
#राठौर_समाज #दिबियापुर #सामाजिक_एकता #समाज_हित #दिबियापुर_द_लीजेंड #जानकारी_भरोसे_की