इंदौर: पलासिया पुलिस ने विनोबा नगर में कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को पकड़ा
Indore, Indore | Oct 14, 2024 इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में देर रात बदमाशों के द्वारा पार्किंग में खड़ी कई कारों में तोड़फोड़ की गई थी। जिसमें फरियादियों के द्वारा पलासिया थाने पर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही इन आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे है।