आज एमसीबी जिले के नगर पंचायत झगराखांड के वार्ड क्रमांक 01 गेला झरिया दफाई, नॉर्थ जे.के.डी. में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित उदय शांति वृद्धा आश्रम का लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कर-कमलों से फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में बुजुर्गों के सम्मान और उनके बेहतर जीवन के लिए संवेदनशील पहल की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण सुश्री अंजना रोस बेक, नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, समस्त पार्षद सहित जनप्रतिनिधि, संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।