बरबीघा: शेखपुरा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना के शौर्य को सलाम
शेखपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए बुधवार 10बजे तिरंगा यात्रा निकाली। कचहरी रोड से शुरू होकर यह यात्रा चांदनी चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से शहर गूंज उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह करने पर सेना की वीरता की सराहन की।