पटना ग्रामीण: अगमकुआं और मालसलामी थाना क्षेत्र से चार अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की एक मोटरसाइकिल और 7 स्कूटी बरामद
अगमकुआं थाना और मालसलामी थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 5:19 पर एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मई को अगमकुंआ थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनकी निशान देही पर दो अन्य अभियुक्तों को मालसलामी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।