सिरसागंज: नगर में मातमी धुनों के बीच प्याले का जुलूस निकला, अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में परंपरागत तरीके से प्याले का जुलूस निकाला गया जुलूस के दौरान समाज के लोगों ने निर्धनों को दान दिया। रविवार की शाम करीब 7 बजे प्याला का जुलूस शुरू हुआ। जो मेन रोड पर परंपरागत स्थानों से होकर संपन्न हुआ। जुलूस में ढोल नगाड़ों पर मातमी धुनें बज रही थी जुलूस को देखने को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।