भोरे: भींगारी रोड पर हा हा पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ, आभूषण, नगद रुपये व मोबाइल बरामद, 6 लोग गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के भींगारी रोड स्थित हा हा पुल के पास भोरे थाना गस्ती दल द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान दो बाइक से आ रहे तीन लोगों को पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के क्रम में पुलिस को और भी जानकारी मिली जिसके आधार पर ज्वेलरी दुकान और अन्य जगहों पर छापेमारी कर तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया।