भोरे: सिसई टोला बैकुंठपुर में चोरी, चोर ₹5 लाख के गहने और ₹53 हजार उड़ा ले गए, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला बैकुंठपुर में एक घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए 5 लाख के गहने और 53 हजार नगद रूपये की चोरी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित गृह स्वामी रामबाबू ठाकुर की पत्नी मैना देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है की उनके घर में चोरों ने घुसकर गहने और नगद रूपये की चोरी कर ली और कुछ सामानों को इधर उधर बिखेर दिया।