पुलिस ने लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत झील के निकट 03 नंबर झील जाने वाली कच्ची सड़क पर छापेमारी कर अवैध ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।