बंशीधरनगर (नगर उंटारी): गढ़वा में शिक्षा व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, 67 स्कूलों और 21 छात्रावासों का औचक निरीक्षण
गढ़वा जिले में शिक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले के 67 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि मेराल प्रखंड का उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोलोदोहर बंद पाया गया। अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी