शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी के व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत कृषि ट्रेड के 50 विद्यार्थियों को कृषि उद्यानिकी विभाग का अवलोकन कराया गया। शुक्रवार को चार बजे प्राचार्य सीमा चंद्रोल के निर्देशन और प्रभारी शिक्षक आशीष ऐड़े के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण के दौरान सहायक संचालक उद्यान एमएस मरावी ने नर्सरी संचालन के उद्देश्य व महत्व की जानकारी दी।