अनूपपुर: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बन रहे खेत तालाबों का ज़िला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक 01, छोहरी, परौड़, तितरीपोडी क्षेत्र का भ्रमण कर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित खेत तालाब तथा जल संरक्षण और संवर्धन के कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।