राजपुर: बीआरसी में गणित-विज्ञान को आसान बनाने पर शिक्षकों का प्रशिक्षण, पीबीएल हस्तपुस्तिका पर चर्चा
Rajpur, Buxar | Jun 26, 2026 प्रखंड बीआरसी परिसर में बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश पर कक्षा 6 से 8 तक गणित-विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। सभी सरकारी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक केंद्रीय कारा के संदीप आर्य ने तकनीकी जानकारी देते हुए विषय को व्यावहारिक व रोचक बनाने के तरीके बताए।