विपक्षी प्रदर्शन के 'दान पात्र' में इकट्ठे हुए 47,100 रुपए
राम मंदिर की चढ़ावा चोरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संसद के सदनों से गैरहाजिरी को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को संसद का मॉनसून सत्र फिर शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने परिसर में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन स्थल पर सांकेतिक मंदिर दान पात्र में सांसदों द्वारा डाले गए रुपयों की आज गिनती भी की गई। अब तक 47,100 रुपए इकट्ठे हुए हैं। कहा गया है कि यह राशि मंदिर में दान दी जाएगी और इसकी रसीद भी ली जाएगी।
#sansad #rammandir #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Aug 12, 2026