चौगाईं: लोकसभा चुनाव को लेकर मुरार एवं पांडेयपुर गांव के पास पुलिस ने की वाहन जांच
लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता की पालन को लेकर मुरार एवं पांडेयपुर गांव के पास पुलिस ने वाहन जांच की इस दौरान लगभग 100 की संख्या में कार एवं बाइक वाहनों की जांच थानाध्यक्ष ने किया। जांच में वाहनों की कागजात के अलाव डिक्की की तलाशी के साथ पीठू बैग की भी तलाशी लिया। साथ ही चालक एवं कार में सवार लोगों से पुछताछ भी पुलिस ने की।