चौगाईं: गेहूं फसल को लेकर मुरार, रामपुर एवं बासुदेवा फीडर से सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गुल रहेगी बिजली, जेई ने दी जानकारी
गेहूं फसल को लेकर मुरार, रामपुर एवं बासुदेवा फीडर से सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसकी जानकारी जेई शैलेश कुमार एवं विपिन किशोर ने बुधवार को दिया। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती तब तक रहेगी, जब क्षेत्र में गेहूं फसल की कटाई समाप्त नहीं हो जाती। बताया कि 6 घंटे छोड़ बिजली नियमित आपूर्ति जारी रहेगा।