चौगाईं: मुरार गांव के एक किशोर की रोहतास जिले के करगहर गांव में एक तालाब में डूबने से मौत, मृतक के घर मचा कोहराम
मुरार गांव के एक किशोर की रोहतास जिले के करगहर गांव में एक तालाब में डूबने से मौत हो गई है। जिसकी सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक मुरार गांव निवासी सोनू कुमार का 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने नानी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए अपनी मां के साथ ननिहाल गया था।