चौगाईं: ठोरी पांडेयपुर में चैता गायन का आयोजन, नन्हे कलाकार के गायन पर झूम उठे लोग
ठोरी पांडेयपुर में चैता गायन का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे कलाकार आर्यन बाबु के गायन पर लोग झूम उठे। वही ब्यास बबलू ने भी अपनी गायन से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। चैता गायन कार्यक्रम आधी रात तक चलती रही। कार्यक्रम के शुरुआत में नन्हे कलाकार ने कहा कि चैता गायन की परंपरा हमारी लोक संस्कृति की धरोहर है।