चौगाईं: मुरार गांव से 18 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुरार गांव से 18 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारी उक्त गांव निवासी रामाशीष कुम्हार बताया जाता है। इसकी पुष्टि करते हुए मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त गांव में शराब का कारोबार हो रही है। सूचना पर मुरार पुलिस ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी किया।