गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर ग्रामीणों की बड़ी पहल!
लक्सर क्षेत्र से प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर ग्रामीणों ने राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि के नेतृत्व में देहरादून सचिवालय पहुंचकर मुख्य सचिव आनंद वर्धन और PWD सचिव पंकज पांडे से मुलाकात की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि गंगा एक्सप्रेसवे का मार्ग गंगा के बांध के किनारे से निकाला जाए, ताकि लक्सर क्षेत्र की उपजाऊ कृषि भूमि को बचाया जा सके। साथ ही जमीन अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को बाजार भाव के अनुसार उचित मुआवजा देने की मांग भी रखी गई।
मुख्य सचिव ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
#GangaExpressway #Laksar #OmPrakashJamadagni #Uttarakhand #LaksarNews #GangaExpresswayUpdate