शाहजहांपुर: निजी स्कूलों की मनमानी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया हल्ला बोल, 3 दिन का अल्टीमेटम, डीएम को सौंपा ज्ञापन
शाहजहाँपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने आरोप लगाया कि स्कूल अवैध फीस वृद्धि, हर साल कोर्स बदलने और निर्धारित दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का दबाव बना रहे हैं। महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभिभावकों का आर्थिक शोषण है।