बैकुंठपुर: दिघवागढ़ गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, दूसरा युवक जख्मी, जाँच मे जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवागढ़ गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना में ट्रैक्टर भी एक क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है।