Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

लोगो का सवाल पर हमारा जवाब

859 views | Kanker, Kanker | Apr 8, 2023

MORE NEWS

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरजू शोरी ने द लाइव न्यूज से की खासबात..देखिए क्या कहा ..?

 #viralreelschallenge #news  #viralreelsシ #videoviral #PoliticalNews

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरजू शोरी ने द लाइव न्यूज से की खासबात..देखिए क्या कहा ..? #viralreelschallenge #news #viralreelsシ #videoviral #PoliticalNews

Kanker, Kanker | Aug 1, 2026

पाइपलाइन जोड़ने का काम कर रहा मजदूर जेसीबी चालक ने डाल दी मिट्टी, 4 दिन बाद बैठी अवस्था में मिला शव

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगनझर में एक मजदूर जिंदा गड्ढे में दफन हो गया. बताया जा रहा है कि मजदूर नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने का कार्य कर रहा था. इस दौरान जेसीबी चालक की लापरवाही ने मजदूर की जान ले ली. 4 दिन बाद मजदूर का शव खोद कर निकाला गया.

 #chhattisgarh #news #kanker #reels

पाइपलाइन जोड़ने का काम कर रहा मजदूर जेसीबी चालक ने डाल दी मिट्टी, 4 दिन बाद बैठी अवस्था में मिला शव कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगनझर में एक मजदूर जिंदा गड्ढे में दफन हो गया. बताया जा रहा है कि मजदूर नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन कनेक्शन जोड़ने का कार्य कर रहा था. इस दौरान जेसीबी चालक की लापरवाही ने मजदूर की जान ले ली. 4 दिन बाद मजदूर का शव खोद कर निकाला गया. #chhattisgarh #news #kanker #reels

Kanker, Kanker | Aug 1, 2026

स्थान कांकेर 
रिपोर्टर वीरेन्द्र यादव WT ग्राउंड से 

लगातार बारिश में शामतरा नहर कैनाल की खुली पोल, घटिया निर्माण से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग तेज

कांकेर। जिले में लगातार हो रही बारिश ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर ग्राम शामतरा में निर्मित नहर नाली (कैनाल) का हिस्सा तेज बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। कैनाल टूटने से बड़ी मात्रा में पानी किसानों के खेतों में भर गया, जिससे कई किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न होकर खराब हो गईं।

ग्रामीणों का आरोप है कि नहर निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही और घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान ही कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायत देकर गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन किसी ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया। अब लगातार बारिश के बाद कैनाल टूटने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र मेश्राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त कैनाल की जल्द मरम्मत कराई जाएगी ताकि आगे और नुकसान न हो। साथ ही प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

मौके पर अधिकारी धर्मेंद्र मेश्राम ने बताया कि लगातार बारिश के कारण भारतमाला सड़क परियोजना से ओवरफ्लो होकर बड़ी मात्रा में पानी कैनाल तक पहुंचा, जिससे पानी किसानों के खेतों में फैल गया और यह स्थिति निर्मित हुई। विभाग पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।

इधर ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुरूप किया गया होता तो कैनाल इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं होती। उनका आरोप है कि निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण आज किसानों को अपनी मेहनत की फसल गंवानी पड़ रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि खबर सामने आने और अधिकारियों के आश्वासन के बाद आखिर कब तक इस क्षतिग्रस्त कैनाल की मरम्मत होगी और प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल पाएगा। फिलहाल पूरे मामले ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 #Viral  #NewsUpdate #videoviral

स्थान कांकेर रिपोर्टर वीरेन्द्र यादव WT ग्राउंड से लगातार बारिश में शामतरा नहर कैनाल की खुली पोल, घटिया निर्माण से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग तेज कांकेर। जिले में लगातार हो रही बारिश ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर ग्राम शामतरा में निर्मित नहर नाली (कैनाल) का हिस्सा तेज बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। कैनाल टूटने से बड़ी मात्रा में पानी किसानों के खेतों में भर गया, जिससे कई किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न होकर खराब हो गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही और घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान ही कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायत देकर गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन किसी ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया। अब लगातार बारिश के बाद कैनाल टूटने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र मेश्राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त कैनाल की जल्द मरम्मत कराई जाएगी ताकि आगे और नुकसान न हो। साथ ही प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। मौके पर अधिकारी धर्मेंद्र मेश्राम ने बताया कि लगातार बारिश के कारण भारतमाला सड़क परियोजना से ओवरफ्लो होकर बड़ी मात्रा में पानी कैनाल तक पहुंचा, जिससे पानी किसानों के खेतों में फैल गया और यह स्थिति निर्मित हुई। विभाग पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगा। इधर ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुरूप किया गया होता तो कैनाल इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं होती। उनका आरोप है कि निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण आज किसानों को अपनी मेहनत की फसल गंवानी पड़ रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि खबर सामने आने और अधिकारियों के आश्वासन के बाद आखिर कब तक इस क्षतिग्रस्त कैनाल की मरम्मत होगी और प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल पाएगा। फिलहाल पूरे मामले ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। #Viral #NewsUpdate #videoviral

Kanker, Kanker | Aug 1, 2026

बिजली दर वृद्धि, स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कांकेर में की पत्रकार वार्ता, जिला कांग्रेस ने आंदोलन की रूपरेखा की जारी
 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बिजली दरों में वृद्धि, स्मार्ट मीटर लगाए जाने, प्रीपेड (रिचार्ज आधारित) स्मार्ट मीटर व्यवस्था तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने शनिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की। 

पत्रकार वार्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंत यादव सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में सभी जिलों में पत्रकार वार्ता कर बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध किया जाएगा। दूसरे चरण में 2 अगस्त से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भरवाएंगे तथा आम जनता से बिजली दर वृद्धि वापस लेने के समर्थन में अभियान चलाएंगे। दो माह तक अभियान चलाने के बाद एकत्रित आवेदनों को बिजली विभाग के कार्यालयों में जमा किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में श्री राजेश तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लगातार बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर को रिचार्ज आधारित (प्रीपेड) बनाए जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह पहले रिचार्ज कराना पड़ेगा। रिचार्ज समाप्त होने पर बिजली आपूर्ति बंद होने की आशंका रहेगी, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे अधिक परेशानी होगी।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाना और उन्हें प्रीपेड व्यवस्था में बदलना जनहित के खिलाफ है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी तत्काल वापस ली जाए, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू की जाए, स्मार्ट मीटर एवं प्रस्तावित रिचार्ज आधारित (प्रीपेड) व्यवस्था को वापस लिया जाए तथा उपभोक्ताओं के पुराने मीटर यथावत रखे जाएं।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांकेर जिले में यह आंदोलन पूरी ताकत से चलाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से इस जनहित आंदोलन में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव जनक नन्दन कश्यप, श्रीमति नवली मीना मांडवी, तरेंद्र भंडारी, पुरुषोत्तम पाटिल,प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस सरजू शोरी,जिला महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, राजेंद्र साहू, अखिलेश चन्देल,मृदुला भास्कर, मनोज जैन,गफ्फार मेमन, ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी, पुरुषोत्तम सिंहा, भौम सिंह नाग, शेष गजबिय, राजा ठाकुर, लक्ष्मण पूरी, सीमा मिश्रा, रंजन गोस्वामी, प्रशांत सिन्हा, कांति नाग ,अमित साहू,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

 #Viral  #news #viralreelschallenge #BreakingNews

बिजली दर वृद्धि, स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन शुरू राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कांकेर में की पत्रकार वार्ता, जिला कांग्रेस ने आंदोलन की रूपरेखा की जारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बिजली दरों में वृद्धि, स्मार्ट मीटर लगाए जाने, प्रीपेड (रिचार्ज आधारित) स्मार्ट मीटर व्यवस्था तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने शनिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की। पत्रकार वार्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंत यादव सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में सभी जिलों में पत्रकार वार्ता कर बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध किया जाएगा। दूसरे चरण में 2 अगस्त से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के विरोध में आवेदन भरवाएंगे तथा आम जनता से बिजली दर वृद्धि वापस लेने के समर्थन में अभियान चलाएंगे। दो माह तक अभियान चलाने के बाद एकत्रित आवेदनों को बिजली विभाग के कार्यालयों में जमा किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में श्री राजेश तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लगातार बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं। साथ ही स्मार्ट मीटर को रिचार्ज आधारित (प्रीपेड) बनाए जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह पहले रिचार्ज कराना पड़ेगा। रिचार्ज समाप्त होने पर बिजली आपूर्ति बंद होने की आशंका रहेगी, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे अधिक परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाना और उन्हें प्रीपेड व्यवस्था में बदलना जनहित के खिलाफ है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी तत्काल वापस ली जाए, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू की जाए, स्मार्ट मीटर एवं प्रस्तावित रिचार्ज आधारित (प्रीपेड) व्यवस्था को वापस लिया जाए तथा उपभोक्ताओं के पुराने मीटर यथावत रखे जाएं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांकेर जिले में यह आंदोलन पूरी ताकत से चलाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से इस जनहित आंदोलन में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की। पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव जनक नन्दन कश्यप, श्रीमति नवली मीना मांडवी, तरेंद्र भंडारी, पुरुषोत्तम पाटिल,प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस सरजू शोरी,जिला महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा बंटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, राजेंद्र साहू, अखिलेश चन्देल,मृदुला भास्कर, मनोज जैन,गफ्फार मेमन, ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी, पुरुषोत्तम सिंहा, भौम सिंह नाग, शेष गजबिय, राजा ठाकुर, लक्ष्मण पूरी, सीमा मिश्रा, रंजन गोस्वामी, प्रशांत सिन्हा, कांति नाग ,अमित साहू,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। #Viral #news #viralreelschallenge #BreakingNews

Kanker, Kanker | Aug 1, 2026

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला, दो की मौत 
.
.
#thelivenews #chhattisgarh #jammukashmir #attack #reels

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला, दो की मौत . . #thelivenews #chhattisgarh #jammukashmir #attack #reels

Kanker, Kanker | Aug 1, 2026

लोगो का सवाल पर हमारा जवाब - Kanker News