बरौली: बरौली थाना क्षेत्र के लोगों को मिलेगी डायल 112 की सुविधा, एसपी ने थाने को सौंपा वाहन
बरौली थाना क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों को डायल 112 की सुविधा रविवार से मिलेगी। थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शनिवार को डायल 112 की एक गाड़ी बरौली थाने को मिली है। जो थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों को 5 मिनट के अंदर मदद पहुंचाने का कार्य करेगी।