बरौली: बरौली दियारा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 27 लीटर शराब किया बरामद, शराब तस्कर मौके से हुए फरार।
बरौली थाने की पुलिस थाना प्रभारी जय हिंद यादव के नेतृत्व में बरौली दियारा इलाके में शनिवार को बीएसएफ जवानों के साथ शराब की टोह में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 27 लीटर शराब को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस को देख शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।