बरौली: बढ़ेया गांव से पुलिस ने 24 लीटर शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपित पर पहले से दर्ज हैं छह मामले
बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर गुरुवार को 24 लीटर शराब को बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने 24 लीटर शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर पर जिले के अलग अलग थाना में पूर्व से छह मामले दर्ज हैं। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी जय हिन्द यादव ने दी।