बरौली: सरफरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 500 लीटर कच्ची शराब को किया बरामद, मौके पर पुलिस ने किया नष्ट।
बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा गांव में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 500 लीटर कच्ची शराब को बरामद करने के साथ ही उसे नष्ट कर दिया। पुलिस को देख शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गए। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने दी।