बरौली: कहला गांव में पुलिस ने घर के अंदर चल रही अवैध शराब भट्टी को किया ध्वस्त, 500 लीटर कच्ची शराब को किया नष्ट
बरौली थाना क्षेत्र के कहला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर कहला गांव एक घर के अंदर चल रहे अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 500 लीटर कच्ची शराब को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पुलिस शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।