महाराजगंज: चन्दापुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी करने का मामला बढ़ा, चर्चा में आया
24 अप्रैल शुक्रवार की दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर एक जातिगत टिप्पणी बोलने वाले व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ। जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने थाने में शिकायत कर उक्त व्यक्ति पर कार्यवाही की मांग की है। कथित रूप से जातिगत टिप्पणी ब्राह्मण समाज एवं देवी देवताओं पर टिप्पणी की गई।जिससे क्षेत्र मे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है।