हज़ारीबाग: कानिमुण्डवार में शिव पार्वती रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन नगर भ्रमण से गूंज उठा क्षेत्र
कानीमुण्डवार में पांच दिवसीय शिव पार्वती रुद्र महायज्ञ के तृतीय दिवस भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। गाजे-बाजे व जयघोषों के साथ श्रद्धालु कानीमुण्डवार, बिरबिर, ओरिया, सखिया, लालपुर होते हुए मंदिर प्रांगण लौटे। महिला-पुरुष भक्तिभाव में झूमे, जिससे क्षेत्र यज्ञमय हो गया।