हज़ारीबाग: हजारीबाग सांसद गोविंदपुर केज कल्चर साइट पर पहुंचे, मत्स्य पालकों ने समस्याओं से अवगत कराया
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल बुधवार को संसदीय क्षेत्र के कोनार डैम के विस्थापित गांवों के ग्रामीणों के आग्रह पर उनकी समस्या जानने कोनार डैम के गोविंदपुर स्थित केज कल्चर साइट के समक्ष पहुंचे और धरातल पर पहुंचकर मत्स्य पालकों की समस्याओं से अवगत हुए। सांसद ने धरातल पर उनकी समस्याओं को देखकर कहा कि उनकी मांग जायज है और इस दिशा में वह सकारात्मक प्रयास करेंगें।