हज़ारीबाग: समाहरणालय में हुई समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, डीडीसी ने दिए ज़रूरी निर्देश
हजारीबाग समाहरणालय में डीडीसी इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। पोषण ट्रैकर ऐप, पीएम मातृ वंदना योजना, सक्षम आंगनबाड़ी, पोषण वाटिका सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। डीडीसी ने नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, आयुष्मान कार्ड निर्माण और समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश दिए।