हज़ारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जश्न मनाया
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अभाविप ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाया। कश्मीर में पर्यटकों की हत्या का बदला लेने पर पीजी आर्ट्स ब्लॉक से मुख्य द्वार तक विजय यात्रा निकाली गई और मिठाई बांटी गई। प्रदेश सह मंत्री रोहित पांडे ने इसे वीर सैनिकों को समर्पित बताया। सैकड़ों छात्रों ने सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया।