अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के रेलवे स्टेशन में टिकट सहित अन्य सुविधाओं का अभाव है. वहां रात होते ही रेल की टिकट मिलनी बंद हो जाती है। यात्रियों का कहना है कि अगर आप बिना टिकट के रेल में बैठना नहीं चाहते तो फिर आपको दूसरे दिन का इंतजार करना पड़ेगा या फिर डरते डरते बिना टिकट ही यात्री ट्रेन में सवारी करनी पड़ेगी।